
उन यात्रियों को नो-फ्लाई सूची में डालने की सिफारिश करने की योजना बना रहे हैं, जो हाल ही में विमानों में हुए विवादों में शामिल थे। प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हम स्थानीय पुलिस के संपर्क में हैं और हम पुलिस जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद ही हम निर्णय ले सकते हैं या उन्हें नो फ्लाई सूची में डालने की सिफारिश कर सकते हैं।”
2017 में किया गया था ‘द नेशनल नो फ्लाइट लिस्ट’ समिति की गठन
केंद्र सरकार ने 2017 में ‘द नेशनल नो फ्लाई लिस्ट’ नाम की एक समिति का गठन किया था, जिसे एयरलाइंस से मिले इनपुट के आधार पर डीजीसीए द्वारा संकलित (Compiled) और अनुरक्षित (Maintained) किया जाता है। नो फ्लाई लिस्ट केवल अनुसूचित और गैर-अनुसूचित उड़ानों में यात्रियों के व्यवहार को नियंत्रित करती है।
फ्लाइट में विवाद मामले में पुलिस ने दर्ज किया मामला कोलकाता एयरपोर्ट पर फ्लाइट में हुए विवाद के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय सहित विमानन प्राधिकरण, कोलकाता पुलिस के संपर्क में हैं और जांच के बाद अधिकारी संबंधित यात्रियों को नो-फ्लाई लिस्ट में शामिल करने की सिफारिश कर सकते हैं।
थाई स्माइल एयरवेज ने आंतरिक रिपोर्ट में क्या कहा?
इस बीच, थाई स्माइल एयरवेज ने एक आंतरिक रिपोर्ट में कहा है कि सीट संख्या 37सी पर सवार यात्री ने चालक दल के सुरक्षा निर्देशों का पालने करने से इनकार किया, जिससे विवाद शुरू हो गया। बार-बार अनुरोध के बावजूद यात्री अपनी सीट को झुकाए बैठा रहा।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का बीसीएएस ने लिया संज्ञान
इससे पहले विमानन सुरक्षा की निगरानी करने वाले नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने एक वीडियो का संज्ञान लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में यात्रियों को बैंकॉक-कोलकाता की फ्लाइट में बीच में विवाद दिखाया गया है। बीसीएएस के महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने कहा, बीसीएएस ने संबंधित प्राधिकरण से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मामले को गंभीरता से लिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद हम आगे की कार्रवाई पर फैसला लेंगे।
वायरल वीडियो में क्या है ?
बैंकॉक-कोलकाता थाई स्माइल एयरवेज की 26 दिसंबर की फ्लाइट के कथित वीडियो दो यात्रियों के बीच गरमागरम बहस होती दिख रही है, जबकि एक फ्लाइट अटेंडेंट उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहा है। एक आदमी दूसरे को थप्पड़ मारते हुआ दिख रहा है, केबिन क्रू मेंबर उन्हें अलग करने की कोशिश करता है।
