रंगापानी- न्यू जलपाईगुड़ी- आमबाड़ी फालाकाटा खंड पर 4 से 6 जनवरी तक कई ट्रेनें रद्द

पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) के अंतर्गत न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर परिचालन व्यवहार्यता एवं अन्य अवसंरचनात्मक विकास कार्याें के लिए और रंगापानी- न्यू जलपाईगुड़ी- आमबाड़ी फालाकाटा खंड पर 4 से 6 जनवरी तक कई ट्रेनों को रद्द अथवा आंशिक रद्द करने के साथ ही कई ट्रेनों का समय और मार्ग परिवर्तन भी किया गया है।

पूसीरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने सोमवार को बताया कि कटिहार मंडल के रंगापानी- न्यू जलपाईगुड़ी- आमबाड़ी फालाकाटा खंड पर स्वचालित सिगनल प्रणाली की शुरुआत के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग और प्री नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य करना आवश्यक हो गया है। इसलिए कुछ ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तन, समय संशोधन और कुछ अन्य को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।

रद्द होने वाली ट्रेनें-

03 और 05 जनवरी तक चलने वाली ट्रेन संख्या 12363 (कोलकाता- हल्दीबाड़ी) एक्सप्रेस, 03 से 06 जनवरी तक चलने वाली ट्रेन संख्या 07521 (सिलीगुड़ी- हल्दीबाड़ी) एक्सप्रेस स्पेशल और 04 से 07 जनवरी तक चलने वाली ट्रेन संख्या 07522 (हल्दीबाड़ी-सिलीगुड़ी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

04 से 06 जनवरी तक चलने वाली ट्रेन संख्या 15703 (न्यू जलपाईगुड़ी- बंगाईगांव) एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15704 (बंगाईगांव- न्यू जलपाईगुड़ी) एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15709 (मालदा टाउन- न्यू जलपाईगुड़ी) एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15710 (न्यू जलपाईगुड़ी- मालदा टाउन) एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12042 (न्यू जलपाईगुड़ी- हावड़ा) शताब्दी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12041 (हावड़ा- न्यू जलपाईगुड़ी) शताब्दी एक्सप्रेस, ट्रेन सं. 15777 (न्यू जलपाईगुड़ी- अलीपुरद्वार जंक्शन) टूरिस्ट एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15778 (अलीपुरद्वार जंक्शन- न्यू जलपाईगुड़ी) टूरिस्ट एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 05749 (न्यू जलपाईगुड़ी- हल्दीबाड़ी) पैसेंजर स्पेशल, ट्रेन संख्या 05750 (हल्दीबाड़ी- न्यू जलपाईगुड़ी) पैसेंजर स्पेशल, ट्रेन संख्या 05751 (न्यू जलपाईगुड़ी- हल्दीबाड़ी) पैसेंजर स्पेशल और 05752 (हल्दीबाड़ी- न्यू जलपाईगुड़ी) पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

04 और 06 जनवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 12364 (हल्दीबाड़ी- कोलकाता) एक्सप्रेस; 05 और 06 जनवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 07520 (सिलीगुड़ी जंक्शन- कटिहार) इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा 06 और 07 जनवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 07519 (कटिहार- सिलीगुड़ी जंक्शन) इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

06 जनवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 15722 (न्यू जलपाईगुड़ी- दीघा) एक्सप्रेस और 07 जनवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 15721 (दीघा- न्यू जलपाईगुड़ी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द होने वाली ट्रेन सेवाएं:

04 जनवरी को चलने वाली ट्रेन सं. 22611 (एमजीआर चेन्नई सेंट्रल- न्यू जलपाईगुड़ी) एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 04654 (अमृतसर जंक्शन- न्यू जलपाईगुड़ी) स्पेशल का संक्षिप्त गंतव्य सिलीगुड़ी जंक्शन पर किया जाएगा और सिलीगुड़ी जंक्शन एवं न्यू जलपाईगुड़ी के बीच रद्द रहेगी।

06 जनवरी को चलने वाली ट्रेन सं. 22612 (न्यू जलपाईगुड़ी- एमजीआर चेन्नई सेंट्रल) एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 04653 (न्यू जलपाईगुड़ी- अमृतसर जंक्शन) स्पेशल सिलीगुड़ी जंक्शन से प्रस्थान करेगी और न्यू जलपाईगुड़ी एवं सिलीगुड़ी जंक्शन के बीच रद्द रहेगी।

04 जनवरी को चलने वाली ट्रेन सं. 12407 (न्यू जलपाईगुड़ी- अमृतसर जं.) कर्मभूमि एक्सप्रेस का संक्षिप्त गंतव्य कटिहार पर किया जाएगा और कटिहार एवं न्यू जलपाईगुड़ी के बीच रद्द रहेगी।

05 जनवरी को चलने वाली ट्रेन सं. 13246 (राजेंद्र नगर- न्यू जलपाईगुड़ी) कैपिटल एक्सप्रेस का संक्षिप्त गंतव्य बागडोगरा पर किया जाएगा और बागडोगरा एवं न्यू जलपाईगुड़ी के बीच रद्द रहेगी।

ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन वाया अलुआबाड़ी रोड- बागडोगरा- सिलीगुड़ी जंक्शन: 03 से 05 जनवरी तक चलने वाली ट्रेन संख्या 12377 (सियालदह- न्यू अलीपुरद्वार) पदातिक एक्सप्रेस और 04 से 06 जनवरी तक चलने वाली ट्रेन संख्या 12378 (न्यू अलीपुरद्वार- सियालदह) पदातिक एक्सप्रेस। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव सिलीगुड़ी जंक्शन और अलीपुरद्वार जंक्शन स्टेशनों पर होगा। 04 जनवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 04654 (अमृतसर जंक्शन- न्यू जलपाईगुड़ी) स्पेशल और ट्रेन संख्या 15661 (रांची- कामाख्या) एक्सप्रेस। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली इन ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव सिलीगुड़ी जंक्शन स्टेशन पर होगा।

ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन वाया अलुआबाड़ी रोड- बागडोगरा- सिलीगुड़ी जंक्शन- अलीपुरद्वार जंक्शन- सामुकतला रोड: 04 जनवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 15652 (जम्मू तवी- गुवाहाटी) एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15910 (लालगढ़- डिब्रूगढ़) अवध असम एक्सप्रेस और 06 जनवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 13173 (सियालदह- अगरतला) कंचनजंघा एक्सप्रेस। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव सिलीगुड़ी जंक्शन, न्यू माल जंक्शन और अलीपुरद्वार जंक्शन स्टेशनों पर होगा। 05 जनवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 22412 (आनन्द विहार टर्मिनल- नाहरलगुन) एक्सप्रेस का अतिरिक्त ठहराव सिलीगुड़ी जंक्शन और अलीपुरद्वार जंक्शन स्टेशनों पर होगा।

ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन वाया सामुकतला रोड- अलीपुरद्वार जंक्शन- सिलीगुड़ी जंक्शन- बागडोगरा- अलुआबाड़ी रोड: 05 जनवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 15962 (डिब्रूगढ़- हावड़ा) कामरूप एक्सप्रेस और 06 जनवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 12346 (गुवाहाटी- हावड़ा) सराईघाट एक्सप्रेस। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली इन ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव अलीपुरद्वार जंक्शन, न्यू माल जंक्शन और सिलीगुड़ी जंक्शन स्टेशनों पर होगा।

ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन वाया सिलीगुड़ी जंक्शन- बागडोगरा- अलुआबाड़ी रोड: 05 जनवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 15644 (कामाख्या- पुरी) एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 19616 (कामाख्या- उदयपुर सिटी) एक्सप्रेस। 06 जनवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 04653 (न्यू जलपाईगुड़ी- अमृतसर जं.) स्पेशल। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली इन ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव सिलीगुड़ी स्टेशन पर होगा।

ट्रेनों का समय संशोधन: 06 जनवरी को ट्रेन संख्या 13142 (न्यू अलीपुरद्वार- सियालदह) तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस का संशोधित समय 12.10 बजे के बजाय 16.10 बजे निर्धारित किया गया है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started