सौरव गांगुली को आईपीएल में मिली जिम्मेदारी

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर आईपीएल में दिखाई देंगे.

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को दिल्ली कैपिटल्स ने अपना डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया है.

बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से हटने के बाद गांगुली पहली बार किसी बड़े पद को संभालेंगे. सौरव गांगुली अब इंडियन प्रीमियर लीग की दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे. दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को अपना डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया है.

दिल्ली कैपिटल्स एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है. सौरव पहले भी दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल में जुडे़ रहे हैं. साल 2019 में गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर थे. दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के अलावा साउथ अफ्रीका लीग और दुबई क्रिकेट लीग में भी टीमें खरीदी हैं इसलिए माना जा रहा है कि उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. उन्होंने अक्टूबर 2022 में बीसीसीआई का अध्यक्ष पद छोड़ा था.

सौरव गांगुली तीन साल तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे. उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए एक्सटेंशन नहीं मिला था. दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग हैं और दोनों टीम को खिताब जीताने के लिए जोर लगाऐंगे.

दिल्ली कैपिटल्स टीम
ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रोमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, मिचेल मार्श, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, सरफराज खान, विकी ओस्तवाल, यश धुल, अमन खान, एनरिक नॉर्किया, चेतन सकारिया, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद, फिल साल्ट, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, मनीष पांडे और रिली रोसो.

दिल्ली एक बार भी नहीं जीती खिताब
2008 : राजस्थान रॉयल्स (चेन्नई को 3 विकेट से हराया)

2009 : डेक्कन चार्जर्स (बेंगलुरु को 6 रनों से हराया)

2010 : चेन्नई सुपर किंग्स (मुंबई को 22 रनों से हराया)

2011 : चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु को 58 रनों से हराया)

2012 : कोलकाता नाइट राइडर्स (चेन्नई को 5 विकेट से हराया)

2013 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 23 रनों से हराया)

2014 : कोलकाता नाइट राइडर्स (पंजाब को 3 विकेट से हराया)

2015 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 41 रनों से हराया)

2016 : सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु को 8 रनों से हराया)

2017 : मुंबई इंडियंस ( राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया)

2018 : चेन्नई सुपर किंग्स (सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया)

2019 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 1 रन से हराया)

2020 : मुंबई इंडियंस (दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया)

2021 : चेन्नई सुपर किंग्स (कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराया)

2022 : गुजरात टाइटंस (राजस्थान रॉयल को सात विकेट से हराया)

Design a site like this with WordPress.com
Get started