
कोलकाता की दंपति ने गांधी नगर निवासी भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह को 17 लाख रुपए का चूना लगा दिया। अशोक सिंह ने मामले की शिकायत धनसार थाना में करते हुए दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई।
पुलिस को बताया कि सात सितंबर 2019 को कोलकाता साइटरस कोभ साउथ कुमरोखाली रोड कमालगाछी नरेंद्रपुर निवासी प्रमोद कुमार महाजन और उनकी पत्नी रश्मि महाजन उनके घर गांधीनगर आए। दोनों ने उनसे कहा कि सात लाख रुपए जो आपने दिए थे, उससे उनलोगों ने अपनी कंपनी को जीवित रखा है। कंपनी को चलाने के लिए उन्हें 10 लाख रुपए चाहिए। बिना ब्याज के उन्होंने दंपति को रुपए दे दिए। बदले में दोनों ने उन्हें तीन चेक दिए थे। तीनों चेक बाउंस हो गए।