कोलकाता, ३जनवरी। विशिष्ट राजनीतिज्ञ एवम् समाजसेवी श्रद्धेय स्व० शांतिलाल जैन की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर “शांतिलाल जैन सेवा ट्रस्ट” के तत्वावधान में माहेश्वरी भवन सभागार में सोमवार को एक स्मरण सभा एवं कंबल वितरण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रधान वक्ता एवं कुमारसभा पुस्तकालय के अध्यक्ष श्री महावीर बजाज ने कहा कि शांतिलाल जी का संपर्क केवल विराट ही नहीं था बल्कि उसे वे सदैव जीवंत बनाए रखते थे। जिसके फलस्वरूप वे एक जागरूक कार्यकर्ता के रूप में सुपरिचित थे।
कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं वार्ड २३ के पार्षद विजय ओझा ने कहा कि शांतिजी जमीन से जुड़े कार्यकर्ता के साथ साथ राजनेता के रूप में भी परिचित थे। उनके व्यक्तिगत एवं सामाजिक अंशदानों को भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम के संयोजक एवं उनके पुत्र संदीप जैन एवं सुरेन्द्र जैन नें शांति जी के सेवाभावी जीवन पर प्रकाश डालते हुए नवनिर्मित संस्था के उद्देश्यों के विषय में विस्तृत रूप से बताया एवं उन्हें एक सच्चा कर्मयोगी बताया ।
कार्यक्रम में अतिथि के नाते सर्वश्री रतन बैंगानी, मनिक तातेड़, सुरेश बांगानी उपस्थित रहे।
इस स्मरण सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्री श्री गांगुली लेन गवरजा माता समिति, माहेश्वरी सभा, श्याम प्रेम मंडल बड़ाबाजार, श्री बड़ाबाजार कुमारसभा पुस्तकालय, बर्धमान जैन संघ, भारतीय जनता पार्टी, पूर्वांचल कल्याण आश्रम, नागौर नागरिक संघ, राम शरद कोठारी स्मृति संघ, भारतीय संस्कृति संवर्धन समिति, राष्ट्रीय अधिवक्ता परिषद सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों नें स्वर्गीय शांति जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
स्मरण सभा के पश्चात संस्था की ओर से १०० जरूरतमंद नागरिकों को शीतकालीन वस्त्र प्रदान किये गये।कार्यक्रम का संचालन श्री संजय मंडल नें किया।
सर्वश्री शैलेश बागड़ी, रोहित शर्मा, सत्यप्रकाश राय, हरिकिशन भटड़, अजय सराफ, अरुण सोनी, सीमा रस्तोगी, गोविंद जैथलिया, सर्वेश राय, पवन हरलालका,अशोक चांडक, सपना बैंगाणी, जनार्दन अग्रवाल, प्रीति सेठिया, रौशन हलवाई, संजय अग्रवाल, विनय कुंवर,अनिल अग्रवाल एवं चंदन सिंह प्रभृति अनेक गणमान्य नागरिकों ने शांतिलाल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
