
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस में भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को तत्काल बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पिछले साल जून में जलपाईगुड़ी जिले की एक रैली में मैंने नई तृणमूल कांग्रेस के उभरने की बात कही थी. हर कोई यह जानने को उत्सुक था कि नई तृणमूल कांग्रेस क्या है। यदि कोई किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार में संलिप्तता का दोषी पाया जाता है, तो उसे बिना किसी दूसरे विचार के पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा। यह नई तृणमूल कांग्रेस है।
‘भ्रष्टाचारियों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं’
पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे बनर्जी ने यह भी कहा कि अगर कुछ लोग सोचते हैं कि वे भ्रष्ट आचरण जारी रखने के लिए पार्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं, तो वे गलत हैं। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें साफ-साफ बता देना चाहता हूं कि उन्हें पार्टी से नहीं जुड़ने दिया जाएगा. बंगाल में नए स्थान पर शिफ्ट होगा बीजेपी का मुख्यालय, सुरक्षा के कड़े हो सकते हैं इंतजाम
विपक्षी पार्टियों पर हमला
बनर्जी ने विपक्षी दलों पर भी हमला बोला और कहा कि उन्हें लोगों की समस्याओं को समझने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उनका एकमात्र उद्देश्य ममता बनर्जी का अपमान करना है लेकिन आने वाले चुनावों में उन्हें जनता से करारा जवाब मिलेगा।
‘शिक्षक भर्ती घोटाले पर शर्म आती है’
उन्होंने शिक्षक भर्ती घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षा के मोर्चे पर जो कुछ हुआ है, उससे हम वास्तव में शर्मिंदा हैं. अन्याय हुआ था। ममता बनर्जी हमेशा न्याय के लिए हैं और योग्य उम्मीदवारों को जल्द ही नौकरी मिलेगी।
