नव वर्ष के शुभारंभ में सेवा कार्य कमरों के साथ-साथ चश्मों का निशुल्क वितरण समारोह संपन्न हुआ


कोलकाता, ३१ दिसंबर २०२२, शनिवार, राज्य की अति विशिष्ट सामाजिक सेवा संस्था सोसाइटी बेनिफिट सर्किल द्वारा वर्ष के अंतिम दिन, हमीरागाछी स्तिथ संस्था के चिकित्सालय से ग्रामीण छेत्र के जरूरतमंदों को शीतकाल के मध्य कंबलों का निःशुल्क वितरण किया गया। माल्या स्टेशन के निकट ग्रामीण छेत्र में शीतकाल के समय कंबलों के वितरण से काफी जरूरतमंदों को लाभ पहुंचा। साथ ही साथ अपने चिकित्सालय से प्रत्येक माह की तरह चस्मों का भी निःशुल्क वितरण किया गया। ज्ञात रहे की संस्था अपने चिकित्सा छेत्र में सेवा कार्य के तहत लगातार चक्षु परीक्षण, होम्योपैथी चिकित्सा का सेवा कार्य जारी है। संस्था के अध्यक्ष पवन बंसल जी के नेतृत्व में संस्था सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते आ रही है।
अध्यक्ष पवन बंसल के साथ साथ उप सभापति मनीष धानुका, श्रीमती उमा धानुका, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र गोएंका, श्रीमती अंजू गोएंका, विशिष्ट सदस्य रतन अग्रवाल, चुन्नी लाल पटेल, अनु मिश्रा, राहुल गोएंका, श्रीमती प्रियंका गोएंका, महेश पंचलंगिया , मोहम्मद अली पार्क पूजा कमिटी के सचिव सुरेंद्र शर्मा, डॉक्टर शमीम अहमद
आदि की उपस्थिति एवम सहभागिता से कार्यक्रम अति सुचारू रूप से संपन्न हुआ। सेवा परमो धर्मः का यह विशिष्ट उदाहरण है, जहां सदस्य अपने परिवार सहित वर्ष के अंतिम दिन नए वर्ष का स्वागत मानव सेवा कार्य द्वारा किया गया। वसुदेव कुटुम्बकम की भावना सभी के हृदय में जागृत रहे ऐसी ही कामना रही। नए वर्ष २०२३ की बधाई के साथ यह सभी जानकारी संस्था के प्रधान सचिव आदित्य विक्रम तुलस्यान ने दी।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free