कोलकाता : श्याम भक्तों की आस्था के केंद्र श्री श्याम मंदिर आलमबाज़ार से राजस्थान स्थित बाबा श्याम के दिव्य आलौकिक खाटूधाम की डाक निशान यात्रा का शुभारम्भ बुधवार को सुबह 11 बजे मंदिर स्थल से हुआ।

श्री श्याम रथ एवं बाबा श्याम की ध्वजा की विधिवत पूजा अर्चना एवं श्याम बाबा के जयकार उद्घोष के साथ भारी संख्या में श्रद्धालुओं का उत्साह यात्रा प्रस्थान के दौरान श्री श्याम मंदिर आलमबाज़ार स्थल में देखने को मिला।
यात्रा से सम्बंधित जानकारी देते हुए मुकेश गोयल, मनोज अग्रवाल, राजेश मुंधड़ा,प्रदीप अग्रवाल, विकाश मंडावेवाला ने बताया की श्याम प्रेमियों द्वारा आयोजित यह द्वितीय डाक निशान यात्रा पैदल विभिन्न मार्ग होते हुए सात जनवरी को खाटूधाम में बाबा श्याम को निशान अर्पण कर संपन्न होगी। प्रस्थान से एक दिन पूर्व अर्थात मंगलवार को सायंकाल निशान पूजन एवं बाबा की मनुहार संगीतमयी भजन कार्यक्रम के साथ आयोजित की गयी जिसमे संजय बहल, करिश्मा चावला, कृष्णा अग्रवाल, सचिन केडिया, अतुल कृष्णा, देवकीनंदन मालपानी, हेमंत वर्मा, मुकेश गुप्ता,अनुराग दाधीच एवं अन्य ने सुमधुर भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को श्याम रंग में सराबोर कर दिया।
