थाई स्माइल एयरवेज के विमान में जमकर मारपीट, बैंकाक से कोलकाता आ रहा था विमान

बसों और ट्रेनों में देखा होगा कि सीट के लिए यात्रियों के बीच कहासुनी से लेकर लडाई झगड़ा और हाथापाई हो जाती है। अब थोड़ा ठहरिये।दरअसल, अब एक ऐसा ही मामला फ्लाइट में देखा गया है जिसमें सोशल मीडिया पर एक वीडियो में देखा जा रहा है।

बैंकॉक से कोलकाता जा रही फ्लाइट में भारतीय यात्रिंयों के बीच झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियों में आप देख सकते है कि थाई स्माइल एयरवेज के विमान में सवार 2 यात्रियों के बीच आपस में कहासुनी हो गई है और देखते ही देखते हाथापाई हो गई है। थप्पड़ चलने लगते हैं। प्लाइट क्रू को बीच बचाव करना पड़ता है। विमान में ही सवार यात्री ने इसका वीडियों रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया । ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

विमान में एक सवार यात्री की सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार यह घटना 26 दिसंबऱ को विमान के टेकऑप के लिए रनवे पर जाने से ठीक पहले हुई थी। आपको बता दे कि वह अपनी माता के साथ कोलकाता जा रहा था उसने लिखा कि वह अपनी मां को लेकर परेशान था जो उस सीट के पास बैठी थी जहां झड़प हो रही थी बाद में अन्य यात्रियों और एयर होस्टेस ने हाथापाई में शामिल लोगों को शांत कराया।

विमान सुबह कोलकाता पहुंचा लेकिन यह पता नहीं चल सका कि लैंडिग के बाद कोलकाता में एयरपोर्ट आधिकारियों में झड़प में शामिल यात्रियों के इस बुरे बर्ताव के बारे में सूचना दी गई या नहीं।

Design a site like this with WordPress.com
Get started