पाकिस्तान के आठ नंबरों पर रिजवान व हिना करते थे बातें,कोलकाता पहुंचते ही उठा फरेब से पर्दा

रिजवान मोहम्मद के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां उसे लेकर भले ही कोलकाता में छानबीन कर रही है, मगर उसके लैपटॉप और डायरी से चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं.

रिजवान और उसकी पत्नी हिना पाकिस्तानियों के संपर्क में थे. उनकी डायरी में पाकिस्तान के आठ लोगों के नम्बर मिले हैं. यह परिवार समाज में खुद को धार्मिक गतिविधियों से दूर दिखाता था मगर इसके पारिवारिक व्हाट्सएप ग्रुप में रिजवान का छोटा भाई खुद को पाकिस्तानी बताता था. इतना ही नहीं भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच में भी परिवार पाकिस्तान के सपोर्ट में मैसेज पोस्ट करता था. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर इन आठ पाकिस्तान के मोबाइल नम्बरों पर काम कर रही हैं.
सूत्र बताते हैं कि रिजवान और उसकी पत्नी हिना की डायरी से पाकिस्तान के आठ मोबाइल नम्बर मिले. यह सभी नम्बर वहां की सर्विस प्रोवाइडर कम्पनी यू फोन द्वारा जारी किए गए हैं. जब इन नम्बरों को लेकर रिजवान और हिना के मोबाइल फोन को छाना गया तो उसमें कोई डाटा इन नम्बरों से जुड़ा नहीं मिला.

गर्व से कहता हूं मैं पाकिस्तानी हूं खुफिया एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक नम्बरों पर कुछ न मिलने के कारण पुलिस ने रिजवान और हिना के मोबाइल फोन को और खंगाला. उसमें उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप मिला जो परिवारिक ग्रुप था. इसमें रिजवान और हिना के घर के लगभग 40 सदस्य जुड़े हैं. बांग्लादेश और कानपुर के कुछ लोग भी हैं. इसी ग्रुप में रिजवान का छोटा भाई फारूक भी जुड़ा हुआ है. वह बांग्लादेश में रहता है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि उसने ग्रुप पर लिखा था गर्व से कहो मैं पाकिस्तानी हूं. उसने ग्रुप में जो और संवाद किया है उससे ऐसा माना जा रहा है कि वह खुद को पाकिस्तानी ही मानता है.
दस किटी पार्टी से जुड़ी है हिना सफेदपोश लोगों के बीच रिजवान और हिना गहरी पैंठ बना रहे थे. उसका कारण क्या है यह सुरक्षा एजेंसियों को भी समझ नहीं आ रहा. हिना के मोबाइल पर कई और व्हाट्सएप ग्रुप पुलिस को मिले. जिसमें यह पता चला कि वह दस किटी ग्रुप से जुड़ी हुई थी. इस ग्रुप में कई बड़े और सफेदपोश लोगों की पत्नियां शामिल हैं.
एटीएस ने शुरू की जांच पाकिस्तान के जो 8 नम्बर पुलिस ने निकाले हैं, उसे एटीएस और आईबी को भी सौंप दिया गया है. वह इन नम्बरों को लेकर जांच पड़ताल कर रहे हैं. नम्बरों की जानकारी जुटा रहे है.

Design a site like this with WordPress.com
Get started