
क्या बिकने वाली है सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल, कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि कई लोगों के पास बीएसएनएल सिम बंद होने के मैसेज आ रहे हैं.
उन एसएमएस में बताया जा रहा है कि बीएसएनएल के सिम अगले 24 घंटे में बंद हो जाएंगे। ट्राई के हवाले से बताया जा रहा है कि सरकार की तरफ से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.
मैसेज में लिखा है कि जिन ग्राहकों ने केवाईसी अपडेट नहीं कराया है, उनका नंबर 24 घंटे में ब्लॉक कर दिया जाएगा। इससे कई बीएसएनएल यूजर्स भी परेशान हैं। लेकिन उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह दावा फर्जी है।
पीआईबी ने इस पर फैक्ट चेक किया है और ऐसे किसी भी दावे को फर्जी बताकर खारिज कर दिया है। पीआईबी ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है और कहा है कि बीएसएनएल ने ऐसा कोई नोटिस नहीं भेजा है। यह भी कहा जाता है कि अपने बैंक और व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। बता दें कि पीआईबी फैक्ट चेक सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी मैसेज या पोस्ट का पर्दाफाश कर लोगों को अलर्ट करता है।
जालसाज व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करते हैं
सोशल मीडिया फर्जी खबरों को बहुत तेजी से फैलने देता है और जालसाज इसका फायदा उठाकर धोखाधड़ी करते हैं। जानकारों का मानना है कि साइबर अपराधियों का मकसद केवाईसी के नाम पर लोगों की निजी जानकारियां जुटाना है, ताकि वह उनकी बैंक डिटेल्स हासिल कर उन्हें बड़ा नुकसान पहुंचा सके.

इसलिए यूजर्स को हमेशा सलाह दी जाती है कि ऐसे किसी अनजान शख्स के साथ फोन नंबर, बैक डिटेल्स, नाम, डेट ऑफ बर्थ डिटेल्स शेयर न करें। साथ ही फोन पर आए ओटीपी को किसी और से शेयर नहीं करना चाहिए।
