Furniture Factory और गोदाम में लगी आग

कोलकाता से सटे राजारहाट गोपालपुर के नारायणपुर बबलातला इलाके में स्थित एक फर्नीचर गोदाम में आग लगने से अफरातफरी मच गई।। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक आग सोमवार रात करीब 11:30 बजे लगी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुरू में उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई। सबसे पहले दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं लेकिन आग अधिक फैल जाने के चलते दो और इंजन लाने पड़े। दमकल की कुल चार गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

सूचना मिलने पर विधाननगर कमिश्नरेट के डीसी रैंक के अधिकारी मौके पर गए। स्थानीय विधायक तापस चट्टोपाध्याय भी पहुंचे। जहां आग लगी थी, वहां से चंद कदमों की दूरी पर पेट्रोल पंप है। स्वाभाविक रूप से, इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। विधायक तापस चट्टोपाध्याय ने कहा कि इलाके के पार्षद ने मुझे बुलाया। उसके पास से आग लगने की खबर मिली। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। आग में फर्नीचर का गोदाम जलकर खाक हो गया है। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं है। इसके पीछे शार्ट सर्किट या कोई अन्य कारण जांच का विषय है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started