कोलकाता भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी किसी भी हालत मैं ये यात्रा को रोकना चाहते है, इसी करोना वायरस बढ़ने का बहाना बनाया जा रहा है, और ये बात समझ नहीं आ रही है, जब पिछली बार बंगाल चुनाव के दौरान बोला गया था कि covid तेजी से बढ़ रहा है|

उस समय ना प्रधानमंत्री मोदी रुके ना भाजपा वाले, बड़ी – बड़ी रैली कर रहे थे बिना मास्क के घूम रहे थे |
अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बिना जांच करे, उस समय मोदी जी नमस्ते ट्रंप कर रहे थे, जिसके कारण पूरे देश मैं करोना महामारी फैल गई|
भाजपा एक तरफ राहुल गांधी को भारत जोड़ों यात्रा रोकने को कह रही है, दूसरी तरफ राजस्थान में जनाक्रोश यात्रा निकाल रही है|
उनका मकसद सिर्फ राहुल गांधी को भारत की जनता को जोड़ने से रोकना हैं|

देश में नफरत फैलाने वालों से बचाने के लिए राहुल गांधी की इस मुहिम को रोकने के लिए करोना का प्रपंच फैलाया जा रहा है, जिस तरह से भारत जोड़ों यात्रा को जनता का समर्थन मिल रहा है, उससे भाजपा वाले डरे हुए है, और उनकी घबराहट साफ़ दिख रही है, उनका एक ही मकसद है कि किसी भी तरह से राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा को आगे बढ़ने से रोका जाए|
