
प्राचीनतम नीमतल्ला धाम स्थित ऐतिहासिक बाबा भूतनाथ मंदिर का वार्षिक उत्सव पूर्ववत् साल की आखिरी रात्रि को यानि ३१ दिसम्बर २०२२ की महारात्रि में धूमधाम से मनाया जाएगा |

Advertisements
इसके लिए मंदिर प्रशासन व प्रबंधन ने तेजी से तैयारियां करनी शुरू कर दी है। गौरतलब है विश्व में कि विगत के २-३ साल वैश्विक कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा लगाए लॉक डाउन के कारण भव्यता से मंदिर का वार्षिकोत्सव नहीं मनाया गया था बल्कि, मात्र खाना पूर्ति की गयी थी। हालांकि, पिछले साल सरकार द्वारा लॉकडाउन में थोड़ी दिल के चलते मंदिर का वार्षिकोत्सव तो मनाया गया था, किंतु, कार्यक्रम विश्व में संक्षिप्त रखे गए थे। चूँकि, अब न कोरोना का भय है और न ही कोई सरकारी प्रतिबंध, तो ऐसी स्थिति खाद्यान्न में मंदिर प्रबंधन ने पुन: इस साल भव्य आयोजन का ऐलान किया है और पहले की तरह ही भजनों की बरसात हेतु मंदिर के बाहर विशाल पंडाल बनाने का फैसला लिया है, जैसा कि मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी महेश ठाकुर ने बताया।
कोलकाता स्ट्रीट टाइम के संवाददाता से हुई वार्ता के दौरान महेश ठाकुर ने बताया कि वार्षिकोत्सव के दिन व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रहेगी। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा बाबा के भक्त वालेंटीयर्स व पुलिस के जवान भी ड्यूटी पर रहेंगे। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. धीरेन्द्र महापात्र एवं पं. गणेश ठाकुर ने बताया कि भजनों का कार्यक्रम आगामी शनिवार, ३१ दिसम्बर २०२२ की रात्रि नौ बजे से शुरू होगा एवं प्रभु इच्छा तक चलेगा। श्री ठाकुर ने बताया कि वार्षिकोत्सव में गायकी के लिए मंदिर प्रबंधन किसी को न्यौता नहीं देता बल्कि, वक्त पर बाबा स्वयं ही कलाकारों को भेज देते है। कुल • मिलाकर मंदिर के पुजारी व कर्मचारी सभी इस आयोजन को लेकर उत्साहित है।
