सोशल मीडिया के विकास के साथ फेक न्यूज का हुआ प्रसार : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया के तेजी से विकास के साथ फर्जी खबरें भी बढ़ी हैं।

संवादाता- रतन केडिया आज के जमाने में जितनी जल्दी एक आम आदमी हीरो बन जाता है। उतनी ही तेजी से एक आम आदमी आज के जमाने में लोगों के नजर में विलन भी बन जाता है।  कुछ दिनों से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर फेल रहे एक लड़की की ऑडियो के साथ एक व्यक्ति की तसवीर लोगो दवारा सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, कोई इस आदमी को किडनैपर बता रहा है ,
कोई परिकल्पित हिप्नोटाइज मैन तो कोई ज्योतिषी बता रहा है, 3 दिसंबर को कोलकाता के फूल बागान इलाके से कुछ वहां के स्थानीय लोगो ने इस वायरल मैन को तुरंत पहचान कर इस वायरल मैन को पकड़ कर फूल बागान पुलिस के हाथों सोप दिया। 

Advertisement


फूल बागान पुलिस स्टेशन के अधिकारियो ने इस आदमी की पहचान सजय अग्रवाल के रूप में की है… उम्र 52
ये व्यक्ति हावड़ा के सलकिया का रहने वाला है.. पुलिस की पूछ – ताछ में पाया गया कि ये व्यक्ति एक मसाला कारोबारी है, इस व्यक्ति की हालत कोविड 19 के बाद से इनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई है ,और इस व्यक्ति  का इलाज पश्चिम बंगाल सरकार के अधीन आने वाले अस्प्ताल निल रतन सरकार में चल रहा है.
कोलकाता स्ट्रीट टाइम्स के संवाददाता से बात-चीत में कोलकाता के डिप्टी पुलिस आयुक्त ने बताया की इस वायरल शख्स कि खबर मिलते ही साइबर क्राइम डिपार्टमेंट एवं कोलकाता के सभी पुलिस स्टेशन को सूचित कर दिया गया था, इस शख्स के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज है कि नहीं इसकी जानकारी सभी पुलिस विभागों से मांगी गई है.
कोलकाता पुलिस के शुरुआती जांच पड़ताल में इस वायरल शख्स के खिलाफ कोई भी अपराधिक मामला किसी भी पुलिस स्टेशन में दर्ज नहीं है, पुलिस ने सभी जांच-पड़ताल करने के बाद इस शख्स को इस के परिवार के सदस्यों को बुला कर उनके हाथों में सौंप दिया।


Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started